Blog

9 नवंबर को मनाई जाएगी उत्तराखंड की रजत जयंती, देहरादून में होने वाले भव्य आयोजन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती 9 नवंबर को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर राजधानी देहरादून में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर डोईवाला नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि 9 नवंबर का दिन उत्तराखंड के संघर्ष, उपलब्धियों और गौरव की गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनसहभागिता के माध्यम से इस रजत जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह पर्व प्रदेश की अस्मिता और एकता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड के विकास की दिशा में नई प्रेरणा देकर आएगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस आयोजन से जोड़ें ताकि यह पर्व जन-जन का उत्सव बन सके।

बैठक में सभी पदाधिकारी ने संकल्प लेते हुए कि उत्तराखंड कीरजत जयंती समारोह को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा।

बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना मनवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नोडियाल, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार राज,सभासद ईश्वर रौथान,अरुण सोलंकी,संतोषी बहुगुणा, रीता छेत्री, सौरभ पाल,विनीत मनवाल,उम्मेद बोरा, चंद्रभान पाल,विक्रम नेगी, मनमोहन सिंह,सौरभ नोडियाल, आयुष मल्ल,सरिता रावत, प्रताप बस्सी, विनीत राजपूत शुभम नेगी, विक्रम भंडारी सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button