Blog

आयुर्वेद के विकास के लिए इस क्षेत्र में अनुसंधान एवम् नवाचार की है नितांत आवश्यकता। निशंक

10 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज में विशेष आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
10 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज डोईवाला देहरादून में विशेष आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी कल्याण के लिए के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर, औषधीय पौधों का वितरण, पथ्य कल्पनाओं की प्रदर्शनी,छात्रों की पोस्टर एवं रंगोली प्रति स्पर्धा के साथ शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रथम सेवानिवृत्त आयुष महानिदेशक डॉ0 पूजा भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, संस्था द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र में किये गये उनके सराहनीय उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया, इस अवसर पर उन्होंने कहा है की आयुर्वेद एक टाइम टेस्टेड विधा है यह व्यक्ति के सर्वांगीण स्वास्थ्य की रक्षा करता है, डॉ निशंक ने इस अवसर पर कहा की आयुर्वेद के विकास के लिए इस क्षेत्र में अनुसंधान एवम् नवाचार की नितांत आवश्यकता है उन्होंने संस्था के शिक्षकों एवं छात्रों से कहा है की वे इस दिशा में सकारात्मक कार्य करें और आयुर्वेद कि शाश्वतता को सिद्ध करके दिखाए आज सरकार की इसके लिए कई योजनाएं संचालित है उनका उपयोग कर अनुसंधान का हिस्सा बने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद अवतरण, अष्टांग आयुर्वेद की सुंदर प्रस्तुति दी, योगा के छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति को सभी ने सराहा, मंच का संचालन डॉ0 अपेक्षा एवं डॉ0 रंजना बुटोला ने किया, इस अवसर पर संस्था के सचिव बालकृष्ण चमोली, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार, कुलपति प्रोफेसर जी एस रजवार, कुलसचिव अरविंद अरोरा , परिसर निदेशक डॉ प्रदीप कोटियाल उपस्थित रहे,कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ0 नीरज श्रीवास्तव, डॉ0 निशांत राय जैन के निर्देशन में किया गया,कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरीश नवानी, अनुज गर्ग, प्रकाश, नवीन,जितेंद्र,प्रताप सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button