Blog

उत्तराखंड फिर भगवा रंग में रेंगेगा विधानसभा चुनाव 2027। प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंदोली

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला मे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंदोली का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंदोली ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती आई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है। हम सभी कार्यकर्ता उनके सपनों के विकसित भारत’को साकार करने के लिए समर्पित हैं।
जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंडोली के नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 के चुनाव को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में रश्मि देवी, सम्पूर्ण सिंह रावत,भारत मनचंदा,मनीष यादव,नितिन पवार,सागर सिंह,महेश पंत, विनीत मनवाल, आनंद पवार,सुखदेव चौहान, नीरज सिंह,राजेंद्र उनियाल, ललित जायसवाल,गुरदीप सिंह,पंकज रावत,बलदेव सिंह, प्रेम पुंडीर, शेखर कश्यप मोहन चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button