Blog

सर्पमित्र पेले ने बचाई अजगर की जान, सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भनियावाला फ्लाईओवर के पास 15 फुट लंबे अजगर के दिखाई देने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यदि अजगर सड़क पर आ जाता तो किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो सकता था और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र भारत भूषण पेले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी नुकसान पहुँचाए अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़ लिया। भारत भूषण ने बताया कि यह दुर्लभ व संरक्षित प्रजाति का अजगर है, अजगर को पकड़ने के बाद सर्पमित्र ने उसे कालूवाला जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button