Blog

महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राज्य दोनों बनेंगे मजबूत। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी

बाल विकास विभाग व ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से हुआ भव्य कार्यक्रम, महिला समूहों को आठ लाख के चेक और किट वितरण ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में तीन स्वयं सहायता समूहों को 8 लाख रूपये के चेक प्रदान किए गए, साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट और शिशु किट सहित कई कीटों का वितरित की गईं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना मातृ-शिशु सुरक्षा और महिला सम्मान का प्रतीक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राज्य दोनों मजबूत बनेंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि बाल विकास विभाग मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने कहा कि बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बना रही है।

ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूरज चमोली ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मैं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button