छात्र-छात्राएं अटल बिहारी पर्वतारोहण एवम सम्बद्ध खेल संस्थान मनाली केंद्र के लिए रवाना।
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के राष्ट्रीय स्वयं सेवा के छात्र-छात्राएं अटल बिहारी पर्वतारोहण एवम सम्बद्ध खेल संस्थान मनाली केंद्र (हिमाचल प्रदेश) साहसिक शिविर के लिए हुए चयनित एवं रवाना।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवक — शिवानी गैरोला (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) एवं एक अन्य स्वयंसेवक दिशान्त बी ए तृतीय सेमेस्टर का अटल बिहारी वाजपेयी साहसिक शिविर हेतु चयन हुआ है जो मनाली में 4 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर युवाओं में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ डी • पी • भट्ट ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उन्हें जीवन में नई दिशाओं की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन जोशी ,डॉ राखी पंचोला ने भी स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। दोनों स्वयंसेवी को महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के द्वारा शुभकामनाओं के साथ शिविर के लिए रवाना किया गया।



