चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा खुशी को किया सम्मानित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2025 की ओर से डोईवाला मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेडियंट पब्लिक स्कूल डोईवाला की छात्रा खुशी पांचाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति के द्वारा खुशी पांचाल को ट्रॉफी एवं माला एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डोईवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी नंदू ने कहा कि डोईवाला के बालक एवं बालिकाओं के अंदर बहुत सी प्रतिमाएं छपी हैं बस उन्हें उजागर जागरूक करने की देर है अगर सभी लोग मिलकर बच्चों को सही ज्ञान दें तो यह बच्चे आने वाले समय में देश का भविष्य भी बन सकते है समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल ने कहा कि डोईवाला ग्रामीण क्षेत्र है यहां पर लोग खेती के ऊपर निर्भर हैं हँसू वाला डोईवाला के निवासी मोहन कुमार पांचाल की बेटी खुशी पांचाल ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिससे हँसू वाला डोईवाला ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है समिति के महासचिव बसपा जिला देहरादून के उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि हमें प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करना चाहिए उससे उनको और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है छात्राएं अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं हमारा यह भर्षक प्रयास है कि ऐसे बच्चों को हम सम्मान दें जिससे और बच्चों में भी अच्छे कार्य करने की जागृति पैदा हो किसान सैनिक एकता मंच के महामंत्री दर्पण बोरा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इन्हीं में से कोई पुलिस विभाग में शिक्षा विभाग में बड़े अधिकारियों के पद पर बनेगा हर मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बच्चों को खेलों से जुड़ने के बारे में कहें तभी वह अपना जीवन सफल बना सकेंगे समिति के सचिव सोनू विश्वकर्मा ढाका भाई ने कहा कि युवाओं को नशे से बच के रहना चाहिए क्योंकि नशे उनके आने वाले भविष्य को खराब कर सकता है मां-बाप को चाहिए की अपने बच्चों की एक्टिविटी पर ध्यान दे जिससे कि उन्हें बुरी आदतों से दूर रखा जा सके सम्मान कार्यक्रम में अरविंद पांचाल मोहन पांचाल नरेश विश्वकर्मा मुकेश कुमार देव पांचाल सोमवती देवी पूनम देवी मोनिका पांचाल शिखा पांचाल सीमा पांचाल रितु पांचाल सुमन पांचाल गुरु प्रसाद विश्वकर्माआदि विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे



