Blog

परवादून जिला कांग्रेस ने चीनी मिल कार्यक्रम का किया बहिष्कार। किसानों और जनप्रतिनिधियों का अनादर बर्दाश्त नहीं। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल

गन्ना मूल्य ₹500 करने और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस की ओर से आज डोईवाला चीनी मिल द्वारा आयोजित पेराई सत्र शुभारंभ कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की मिल प्रशासन द्वारा क्षेत्र के किसानों और प्रमुख जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्दर कौर और डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी को कार्यक्रम में आमंत्रित न करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असम्मानजनक है। कांग्रेस स्पष्ट करती है कि किसानों और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परवादून जिला कांग्रेस ने मिल प्रशासन और सरकार के समक्ष निम्न प्रमुख मुद्दे रखे हैं कि गन्ना मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। गन्ना खेती की बढ़ती लागत और किसानों पर आर्थिक दबाव को देखते हुए गन्ना मूल्य को न्यूनतम ₹500 प्रति क्विंटल घोषित करना आवश्यक है, ताकि किसानों को उचित लाभ मिल सके।
टाउनशिप आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। टाउनशिप मामले में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज मुकदमे किसान-हित के विरुद्ध हैं।
परवादून जिला कांग्रेस मांग करती है कि इन सभी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।

आगामी पेराई सत्र में गन्ना भुगतान समय पर हो
पिछले वर्षों में भुगतान में लगातार देरी से किसान आर्थिक संकट में फँस जाते हैं।कांग्रेस मांग करती है कि किसानों को उनका भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर दिया जाए और किसी भी देरी पर जिम्मेदारी तय की जाए।

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि किसानों की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी सरकार या प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता।
किसानों के सम्मान, अधिकार और उचित हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button