Blog

चैंबर निर्माण के समर्थन में डोईवाला अधिवक्ताओं की दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
न्यायालय परिसर में मूलभूत ढांचे की कमी को लेकर अब आवाज केवल देहरादून तक सीमित नहीं रही। चैंबर निर्माण को लेकर उठ रहे व्यापक सवालों ने डोईवाला सहित पूरे परवादून क्षेत्र में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े वर्गों को एकजुट कर दिया है। इसी क्रम में परवादून बार एसोसियेशन डोईवाला ने आंदोलन को समर्थन देते हुए 3–4 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल का निर्णय लिया है।

एसोसियेशन का मानना है कि चैंबर निर्माण सिर्फ अधिवक्ताओं की सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की गति और आम जनता की सुविधा से सीधा जुड़ा हुआ विषय है। उचित कार्यस्थल न होने से अधिवक्ताओं, टाइपिस्टों, स्टाम्प वेंडरों और मुंशी वर्ग का कार्य प्रभावित होता है, जिसका असर अंततः मुकदमादाताओं तक पहुंचता है।

सचिव मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान अधिवक्ता और न्यायालय से जुड़े सहयोगी वर्ग न्यायालयी कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि चैंबर निर्माण को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त असंतोष अब एक संगठित आवाज का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि एसोसियेशन का प्रतिनिधिमंडल देहरादून बार एसोसियेशन के धरना स्थल जाकर अपना समर्थन दर्ज कराएगा और चैंबर निर्माण की मांग को तत्काल पूरा करने की मांग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button