Blog

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च।

भाजपा सरकार अपने नेताओं और प्रभावशाली लोगों को बचाने का कर रही है प्रयास। उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च मिलन केंद्र से प्रारंभ होकर थानों शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की भूमिका शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है। भाजपा सरकार अपने नेताओं और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिस कारण पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

Oplus_16908288

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की अंतरात्मा से जुड़ा मामला है। यदि सरकार निष्पक्ष होती तो दोषियों को अब तक कड़ी सजा मिल चुकी होती। कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता। कहा कि सरकार की चुप्पी और ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि वह पीड़ित परिवार के साथ नहीं, बल्कि अपराधियों के पक्ष में खड़ी है।

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है और यही कारण है कि न्याय आज भी अधूरा है।

कैंडल मार्च में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल बिष्ट, रेखा सती, रेणु चुनरा, राजेंद्र बिष्ट, शार्दुल नेगी, राहुल सैनी, राहुल मनवाल, संजय सिंधवाल अश्वनी कुमार, सागर मनवाल, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button