शिव महापुराण कथा से जागृत होती है श्रद्धा और संस्कार – आचार्य दीपक व्यास, कलश यात्रा के साथ लच्छीवाला में शिव कथा का भक्तिमय शुभारंभ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्राचीन श्री लच्छेश्वर शिव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य दीपक व्यास ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में श्रद्धा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
प्रातः भुवनेश्वरी मंदिर, लच्छीवाला से महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल सामुदायिक भवन, लच्छीवाला पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चना की गई।
आचार्य दीपक व्यास ने कथा श्रावण कराते हुएकहा कि भगवान शिव करुणा और कल्याण के प्रतीक हैं। शिव भक्ति से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सत्य और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कथा श्रवण में देवराज सावन, नरमाया गुरुंग, अनीता गुरुंग, रीता छेत्री, प्रेम सिंह पम्मी राज, अशोक पोरेल, गंगा थापा, गीत सावन, अजय, अधीर गुरुंग, नरेंद्र, पदम, सुधा, मंजुला, पूजा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



