Blog

सच्ची भक्ति से ही भगवान होते हैं प्रसन्न । आचार्य दीपक व्यास

श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन लच्छेश्वर शिव मंदिर में बही भक्ति की रसधारा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला स्थित प्राचीन लच्छेश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना रहा। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

कथा व्यास आचार्य दीपक व्यास ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान केवल बाहरी आडंबर से नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, निष्काम भक्ति और शुद्ध मन से प्रसन्न होते हैं। देवाधिदेव महादेव आशुतोष हैं और वे अपने भक्त की भावना को सर्वोपरि मानते हैं।” उन्होंने कहा कि शिव भक्ति से जीवन में शांति, संयम और सकारात्मकता का संचार होता है।
कथा के दौरान शिव महिमा, भक्ति एवं वैराग्य का भावपूर्ण वर्णन किया गया। शिव भजनों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कथा श्रवण के दौरान भावविभोर नजर आए।

श्रवण करने वालों में देवराज सावन, नरमाया गुरुंग, गंगा थापा प्रेम सिंह पम्मी राज, पूजा मंजुला सुधा पदम रणधीर नरेंद्र अधीर गुरुंग, अजय थापा आदि के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button