Blog

चुनावी रंजिश में गलत शिकायत का आरोप, ग्राम प्रधान बोले— भूमि निजी, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज।

निजी भूमि पर मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने शिकायत पर जताई नाराजगी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत रखवाल गांव में कोड़सी मोटर मार्ग पर निजी भूमि पर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद गहरा गया है। लोक निर्माण विभाग में अतिक्रमण की शिकायत किए जाने पर ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान दीपक रावत ने कड़ा ऐतराज जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि को लेकर शिकायत की गई है, वह पूरी तरह निजी नाप भूमि है, जिस पर मंदिर पूर्व से स्थापित है।
ग्रामीणों के अनुसार, खाले में आई बाढ़ के कारण मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद वर्तमान में उसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान द्वारा जानबूझकर गलत शिकायत की गई, जिससे गांव में अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति बनी।
ग्राम प्रधान दीपक रावत ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचे और शिकायत के आधार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है, वह सरोज बाला और उनके परिवार के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है और निजी स्वामित्व की है।
मझोला रखवाल गांव में निजी भूमि पर बन रहे मंदिर के विरोध में की गई शिकायत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सरोज बाला, बृजेश, मुकेश, राजकुमार, शकुंभरी देवी, राकेश सहित ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मंदिर उनकी निजी भूमि पर ही स्थापित है और केवल जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्मित मंदिर पर आपत्ति जताना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक रावत, प्रधान प्रतिनिधि विवेक रावत, नरेंद्र तोमर, संजय रावत, विजेंद्र रावत, देवेंद्र भट्ट, शोभित रावत, सोहन सिंह राणा, सुंदर सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, मनोज, दिनेश, अखिल पुंडीर, ज्ञान बाला, दीपक भट्ट सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आपसी मतभेद भुलाकर गांव के विकास, सौहार्द और सामाजिक एकता के लिए मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button