बॉर्डर-2 में फौजी बनकर चमके डोईवाला के लाल, क्षेत्र में गर्व का माहौल।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कीर्तन सिंह व अविजोत सिंह को किया सम्मानित, बोले— युवाओं के लिए प्रेरणा।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देशभक्ति पर आधारित फिल्म बॉर्डर-2 में सैनिक की भूमिका निभाने वाले डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला निवासी सिख युवक कीर्तन सिंह तथा धर्मूचक निवासी अविजोत सिंह को डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला के युवाओं ने फिल्म के माध्यम से देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी, संदीप, हैप्पी, राहुल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



