ओलावृष्टि एवं तूफान से नष्ट हुई गेहूं की फसलों के मुआवजे को लेकर स्थानीय किसानों ने उपजिलाधिकारी डोईवाला को सौंपा ज्ञापन ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रविवार को देर रात हुई ओलावृष्टि एवं तूफान से डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की अत्यधिक मात्रा में फसल नष्ट हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों ने सरकार और प्रशासन से ओलावृष्टि एवं तूफान से खेतों में गेहूं की खड़ी हरी भरी फसल के भारी नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
स्थानीय किसान अब्दुल खालिद ने बताया के रविवार को देर रात हुई ओलावृष्टि तूफान से किसानों को मार झेलनी पड़ी है किसानों के पास मात्र खेती एक अपनी रोजी रोटी और आय का श्रोत होता है किसान खेती कर के ही अपना परिवार का पालन पोषण और अपनी जरूरियात को पूरा करता है अगर वही फसल ऐसे ओलावृष्टि तूफान से खराब हो जाएगी तो किसानों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है किसानों की गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल ओलावृष्टि तूफान से नष्ट हो चुकी है स्थानीय अधिवक्ता मेहताब आलम ने कहा के जब गेहूं की फसल बिलकुल पकने वाली हो और ऐसे ओलावृष्टि तूफान से किसानों की फसल नष्ट होना एक अपूरणीय क्षति है जिसकी मार किसान को झेलनी पड़ती है सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने कहा के स्थानीय किसानों ने उपजिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा से ओर ओलावृष्टि तूफान से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे के लिए मांग की है और कहा के तहसील विभाग को ओलावृष्टि तूफान से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण कर समस्त किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए जिससे किसानों को हुई क्षतिपूर्ति हो सके ।
ज्ञापन देने वालों में हाजी इकबाल हसन रिजवान खुर्शीद सलीम अहमद हाफिज नासिर बुन्दु मोहम्मद मूसा मोहम्मद जावेद गुलाम साबिर आदि किसान मौजूद रहे ।



