Blog

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि — अर्पण यदुवंशी, (चारधाम यात्रा–2026 को लेकर SDRF की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर एसडीआरएफ वाहिनी में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आपदा-रहित बनाना रहा।

बैठक में यात्रा मार्गों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए संचार व्यवस्था को मजबूत करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग और पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर महत्वपूर्ण और जोखिम संभावित स्थलों पर एसडीआरएफ की स्थायी पोस्ट स्थापित करने की रणनीति तय की गई।

आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए डॉग स्क्वाड की तैनाती, भूस्खलन, बाढ़ एवं अन्य आपदाओं को ध्यान में रखते हुए मॉक एक्सरसाइज आयोजित करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सूचनात्मक बैनर लगाए जाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि आवश्यक स्थलों पर पैरामेडिक्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला कार्मिकों की पर्याप्त तैनाती पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक सुशील रावत एवं संजय उप्रेती, निरीक्षक प्रमोद रावत, अनिरुद्ध भंडारी, जगदम्बा प्रसाद, कवीन्द्र सजवाण, कर्ण सिंह, सुनील सती, आरआई रेडियो राम गोपाल, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, विजय रयाल सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button