Blog

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राम माधव का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। (प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत कई विधायक व पदाधिकारी रहे मौजूद)

खबर को सुनें

डोईवाला राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड प्रभारी राम माधव के प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, दून मेयर सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और दायित्वधारी बलजीत सिंह सोनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button