Blog
शांति, समृद्धि और सुख के लिए परमात्मा की शक्ति को अपनाये। गीता बहन
स्थानीय श्रद्धालु और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
चाँदमारी स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता केंद्र में नवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। र रुड़की से आई सेंट्रल इंचार्ज गीता बहन ने भक्तों को दुर्गा शक्ति और शिव शक्ति के महत्व के बारे में बताते कहा कि दुर्गा शक्ति जीवन में साहस, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह नकारात्मकता और अज्ञानता से मुक्ति दिलाती है और मनुष्य को हर परिस्थिति में सशक्त बनाती है। वहीं, शिव शक्ति आत्मज्ञान, आंतरिक शांति और विवेक की शक्ति है। उन्होंने बताया कि जब मनुष्य अपने जीवन में इन दोनों शक्तियों को अपनाता है, तो उसका जीवन शांति, समृद्धि और सुख से भर जाता है।
राधा बहन ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर इन शक्तियों का स्मरण और ध्यान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। परमात्मा की शक्ति को याद करके हम मानसिक और आत्मिक शुद्धि प्राप्त कर सकते हैं, और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने ध्यान, भजन और प्रार्थना के माध्यम से दुर्गा और शिव शक्ति का अनुभव किया। कार्यक्रम में विमल, विनोद, तेजपाल, कमल, राजू, भगवान, कल्पना कुशवाह, आशा, निर्मला, पुष्पा, कल्पना सिंगल,गीतू, बीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।



