Blog
छात्रा मनीषा ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्थान बनाकर राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की छात्रा मनीषा ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्थान बनाकर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया है।
शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग के 57 से 60 किलो वर्ग भार में मनीषा ने अपनी यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अवधेश सेमवाल के नेतृत्व में मनीषा ने यह उपलब्धि हासिल की है। मनीषा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, ओम प्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, चेतन प्रसाद कोठारी, दीपक पाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।



