Blog
आईडीबीआई बैंक डोईवाला ने सीएससी डोईवाला को भेट किए विभिन्न सामान।
डोईवाला 14 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
आई डी बी आई बैंक डोईवाला की और से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को जरूरत के विभिन्न समान भेंट किए गए। इस मौके पर आई डी बी आई के डी जी एम, गौतम सिंह, कपिल चौधरी, नितिन कुमार सुरेंद्र सिंह पाल, डोईवाला बैंक के ब्रांच मैनेजर संदीप बलियान ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंवर सिंह भंडारी को एक वाटर कूलर, दो व्हील चेयर, तीन पंखे, चार इनवर्टर बैट्री भेंट किए। डोईवाला बैंक के ब्रांच मैनेजर संदीप बलियान ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर कृष्णकांत, अर्श वर्मा, सुशील सैनी, मुकेश भंडारी आदि मौजूद थे।



