Blog

रक्तदान शिविर में 20 रक्तदाताओं ने किया रक्त का महादान।

हर व्यक्ति को एक बार जरूर करना चाहिए रक्तदान। हसन

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति की ओर से भानियावाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसको परिवर्तन ब्लड बैंक ऋषिकेश में भिजवाया है । एक मदद ब्लड ग्रुप समिति का यह 13 वा रक्तदान शिविर था। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष साकिर हुसैन एवं कोषाध्यक्ष शादाब हसन ने किया। शादाब हसन ने कहा कि हर व्यक्ति को एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। और रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए रक्तदान करने से शरीर तंदुरुस्त और नया खून मिलता है जिससे इंसान के शरीर में कोई घातक रोग नहीं बनता है समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए जिससे कि हम दूसरों की जान बचा सके। हम लगातार लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर रहे है। ओर समय समय पर रक्तदान शिविर के आयोजन होने चाहिए जिससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की कमी ना हो और किसी की मृत्यु रक्त की कमी के कारण ना हो और बताया कि समिति द्वारा लगातार हर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है क्योंकि रक्त को हम मशीन से नहीं बना सकते है यह सिर्फ मानव शरीर से ही निकाला जा सकता है और मानव शरीर से ही निकल कर किसी जरूरत मंद व्यक्ति की रक्त की कमी पूरी होती है और कहा के रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से उपहार भी दिए गए है जिससे युवाओं का उत्साह वर्धन हो ।रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन, सदस्य कमाल अहमद साहिल अली मोहम्मद उमर वसीम अहमद मुकेश लखेड़ा फुरकान अली आसिफ अली रिहान अकरम महताब अली आदि लोगो ने रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button