अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर राम मंदिर में श्रीराम नाम का भव्य कीर्तन आयोजित।
भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श मर्यादा और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत। डॉ. अग्रवाल
डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर रायवाला स्थित राम मंदिर में श्रीराम नाम का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में श्रीराम नाम की गूंज और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 500 वर्षों के कठिन संघर्ष एवं लाखों रामभक्तों के त्याग और बलिदान के पश्चात माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय के उपरांत यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी तथा परम पूज्य सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत जी के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का स्वप्न साकार हुआ।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह दिन सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श मर्यादा और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत है, जिससे आने वाली पीढ़ियां सदैव मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी।
इस अवसर पर श्री सागर गिरी ग्राम (प्रधान रायवाल), श्री गणेश रावत (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), श्री बलविंदर सिंह, श्री रोहित नौटियाल, श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्री अनूप नेगी, श्री गौरव चौहान, श्री नागेंद्र चौहान,श्रीमती प्रमिला नेगी, श्रीमती किरण पांडे, श्री विनोद कंडवाल, श्री बृजपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, राम भक्त एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे



