Blog

ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली श्री गणेश भगवान की शोभायात्रा।।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला मिल बाजार में स्थित वर्मा कालोनी के श्रद्धालुओं ने श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर श्री गणेश भगवान की ढोल नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। पंडित हरिशंकर कोठारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर श्री गणेश भगवान जी को विराजमान किया। इस मौके पर महिलाओ ने श्री गणेश भगवान के भजन कीर्तन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सभासद बिमला वर्मा, पूर्व सभासद राजेंद्र वर्मा, आराधना वर्मा, पत्रकार आरती वर्मा, अभय वर्मा, सुदेश वर्मा, इंद्रजीत सिंह, ऋषभ वर्मा, निशा वर्मा, सुमित्रा कौर, शकुंतला देवी, रितु पटेल, भूमि वर्मा, आदि वर्मा, ममता देवी, नैन वर्मा, संगीता वर्मा, शांति देवी, गंगा देवी, उर्मिला वर्मा, अर्पित वर्मा, राधिका वर्मा, हिमांशु वर्मा, विक्की वर्मा, भारत गुप्ता आदि श्रद्धालु थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button