Blog

कपड़े का थैला अपनाएं, पर्यावरण बचाएं। (स्वच्छता पखवाड़े में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, पॉलीथिन के बहिष्कार की दिलाई शपथ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित कर पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण की सबसे बड़ी दुश्मन है। स्वच्छ परिवेश के लिए लोगों को पॉलीथिन छोड़कर कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करें।

नोडल अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि एक से 15 सितंबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अभियान में नगर पालिका परिषद के सहयोग को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सतीश चंद, गौरव मचल, विनीत, दीपांशु, आलोक जोशी, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश काला, राधा गुप्ता, पूजा जोशी, गौरव रावत, मयंक शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button