Blog

एसडीएम ने दीपावली पर व्यापारियों से पटाखों में सावधानी और लाइसेंस के साथ अतिक्रमण न करने की अपील की।

व्यापारी,पुलिस, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड अधिकारियों के साथ बैठक, सभी से नियमों का पालन करते हुए त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दीपावली को लेकर एसडीएम ने नगर के व्यापारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में पुलिस, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने व्यापारियों से कहा कि दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पटाखों की दुकानें सावधानीपूर्वक लगाई जाएं और जो भी नियम-कानून पटाखों के लिए निर्धारित हैं, उनका पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही सभी व्यापारियों से आग्रह किया गया कि पटाखों का लाइसेंस समय पर बनवाएं।

उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास और सुरक्षा के साथ मनाया जाए। अधिकारियों ने व्यापारियों को आग सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह,डोईवाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश वासन, महामंत्री सुबोध जिंदल, अनिल महावर, रामनिवास गुप्ता, सुशील जायसवाल सतपाल गोयल,पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button