Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130 वें संस्करण को डोईवाला व माजरी मंडल के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130 वें संस्करण को रविवार को डोईवाला और माधुरी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। बूथ स्तर पर टीवी व रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने और देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से संगठन और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है तथा जनसंपर्क को मजबूती मिलती है।

डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करती है।

माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी आमजन, युवाओं और मातृशक्ति को जोड़कर आत्मनिर्भर और जागरूक भारत का संदेश दे रहे हैं।
कार्यक्रम मे पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा चन्द्रभान पाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मंडल महामंत्री पंकज रावत, ललित पंत, मनीष क्षेत्री,धीरज कश्यप, रमेश राठौर, पुष्पा पुंडीर, अशोक कुमार,मंडलाध्यक्ष पंकज शर्मा महामंत्री आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन कोठारी,बूथ अध्यक्ष पी. श्याम, प्रदेश युवा मंत्री डॉ अजय उनियाल, संतोषी बहुगुणा, पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली, पूनम तोमर, कृष्णा तरियाल, शिव सैनी तुषार नेगी,आदर्श, रविंद्र थंड़ियल, तुषार नेगी, सनी, हिमांशु राणा आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button