Blog

एससी एसटी अभ्यर्थियों को निशुल्क मिल रहा प्रशिक्षण एवं रोजगार। सिपेट।

युवाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं रोजगार की है आवश्यकता। नेगी

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): सिपेट संस्थान में वर्तमान में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग नई दिल्ली की तरफ से नेशनल एस सी एसटी हब योजना के अंतर्गत 30 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को कौशल एवं रोजगार प्रदान करने हेतु 6 माह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत यूनिफॉर्म ट्रेनिंग की इत्यादि सामग्री का वितरण 11 मार्च को सीपत में किया गया। इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं रोजगार की आवश्यकता है सरकार इस प्रकार की कई योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है साथ ही सीट पर जैसे संस्थान युवाओं को कौशल एवं रोजगार प्रदान करके उनका भविष्य को संवारने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे में संस्थान के द्वारा किए जाने वाले प्रयास सराहनीय हैं आजकल का युवा नशे की तरह बढ़ रहा है जिससे उसका भविष्य अंधकार में जा रहा है अतः आज के युवाओं को किस सचेत रहने की जरूरत है साथ ही खेलकूद के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की आवश्यकता है कार्यक्रम में सिपेट संस्था के निदेशक एवं प्रमुख डॉ पी सी पानी ने उत्तराखंड के युवाओं को पॉलीमर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को बताया कि किस तरह से किस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जुड़ सकते हैं और आने वाली नई टेक्नोलॉजी सें राज्य के नाम को रोशन कर सकते हैं साथ ही माता-पिता की आकांक्षाओं को को पूरा करने में सहयोग प्रदान कर सकते इस अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी संस्था मे संचालित एनएबीएल और भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित परीक्षण प्रयोगशाला मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप साथ ही टूल रूम वर्कशॉप जैसे विभागों का भ्रमण किया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक समीर पुरी संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया साथ ही कुछ दिनों में डोईवाला क बेरोजगार युवाओं हेतु निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने के बारे में जानकारी दी एवं इस प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को 15 से 17000 रुपए तक का रोजगार प्रदान करने में संस्था प्लेसमेंट सहयोग प्रदान करेगी जिससे राज्य के युवाओं को पॉलीमर टेक्नोलॉजी में रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे कार्यक्रम में संस्था की तकनीकी अधिकारी अवनीश चाहर, राजेश यादव अंजना वंशिका सकलानी राहुल तड़ियाल प्रशांत थपलियाल जगदंबा प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा भविष्य में प्रकार के कार्यक्रमों को संचालित करने की योजना है उसे पर चर्चा की। verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button