अहिल्याबाई होलकर दैवीय गुणों की थी जीवंत प्रतिमा और सामाजिक न्याय व राष्ट्रनिर्माण में रहा उनका अतुलनीय योगदान। डॉ निशंक
रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन।
डोईवाला 25 मई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विकासखंड के ब्लॉक सभागार भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश की और से नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर दैवीय गुणों की जीवंत प्रतिमा थीं और उन्होंने सामाजिक न्याय व राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान दिया, जिसका उद्देश्य लोकमाता के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
डॉ निशंक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए आदर्श है कहां कि रानी अहिल्याबाई ने साबित किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है। नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।


महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा नेत्री कविता, जिला मंत्री उषा कोठारी, अरुण शर्मा, चंद्रभान पाल, सुभाष भट्ट, रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनीता प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश कोठारी, राजन गोयल, संजीव लोधी, विशाल छेत्री,जसविंदर सिंह डाली, सुबोध जायसवाल,अवतार सिंह सैनी, हौसला पवार, पूनम तोमर,कृष्णा तड़ियाल, संतोषी बहुगुणा, अनीता अग्रवाल, प्रकाश कोठारी, प्रदीप नेगी, सुंदर लोधी आदेश पवार मनमोहन नौटियाल, सोनू गोयल, सुशील जायसवाल, सुशीला खत्री, मंजू नेगी, चंद्रकला ध्यानी, सुरेश सैनी, नितिन बर्थवाल, मनोज ध्यानी, राकेश लोधी, संगीता बहुगुणा, सुनीता नौटियाल, हिमांशु भट्ट माया अधिकारी, विनोद राणा आदि मौजूद रहे।
डोईवाला।
रविवार को डोईवाला के विकासखंड ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश की और से नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी शिरकत करनी थी। लेकिन कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर कार्यक्रम समापन तक यह विशेष अतिथि गण नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में इन विशेष अतिथियों के नहीं पहुंचने पर कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं में विशेष रूप से चर्चा का विषय बना रहा।



