पेराई सत्र के शुभारंभ से पहले सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की तो किसानों का चीनी मिल पर होगा उग्र प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा
अन्नदाता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सरकार करे तत्काल गन्ना मूल्य की करे घोषणा। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने डोईवाला चीनी मिल के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार जहां उत्तराखंड की रजत जयंती का जश्न मना रही है, वहीं किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इस मौके किसानों ने नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर रही है। एक ओर राज्य रजत जयंती का जश्न मना रहा है और दूसरी ओर अन्नदाता को न्याय के लिए धरना देना पड़ रहा है। यदि जल्द गन्ने का उचित मूल्य घोषित नहीं हुआ, तो यह आंदोलन राजधानी तक पहुंचेगा।
कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि “कुछ ही दिनों में चीनी मिलों का पेराई सत्र आरंभ होने वाला है, लेकिन अब तक सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर पाई है। यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की हर लड़ाई में साथ खड़ी है।
प्रदर्शन के उपरांत किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार आर.एस. रावत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुंतल करने और किसानों के विभिन्न समस्याओं की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन करने वालों में भाकियू नगर अध्यक्ष विजय बक्षी, इंद्रजीत सिंह, अब्दुल खालिद, सरजीत सिंह, उम्मेद बोरा, रणजीत सिंह बॉबी, जितेंद्र कुमार, सूबा सिंह, जरनैल सिंह, अजीत सिंह प्रिंस, अनूप कुमार, संजय चौधरी मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सुकराम पाल विजय शास्त्री जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी जिला प्रतिनिधि वेदपाल पवार प्रचार मंत्री शिवम् मीडिया लवकुश कुमार आदि मौजूद रहे।



