प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कैंप में सीखे ज्ञान को अपने जीवन में उतारने का कार्य करना चाहिए। उत्तम सिंह नेगी
डोईवाला 5 जून (राजेंद वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज के दस दिवसीय भाषा समर कैंप का गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियो, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान की शपथ के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कैंप में सीखे ज्ञान को अपने जीवन में उतारने का कार्य करना चाहिए।
भाषाई समर कैंप के समापन अवसर पर गढ़वाली, पंजाबी, नेपाली, संस्कृति पर आधारित छात्राओं ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभासद गौरव मल्होत्रा, अवतार सिंह सैनी सामाजिक कार्यकर्ता पम्मी राज ने पर्यावरण को बचाए रखने की बात कही इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार और औषधि पौधों का रोपण भी किया गया। कैंप के बेस्ट प्रतिभागी का पुरस्कार आंचल गोस्वामी को दिया गया इस अवसर पर सफाई निरीक्षक सचिन रावत कैम्प की नोडल अधिकारी साक्षी सुंदरियाल, अश्वनी गुप्ता, पंकज बहुगुणा, महेंद्र अग्रवाल, सुदेश सहगल, पूजा जोशी, किरण बिष्ट, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। Verma doi



