Blog

केशवपुरी- राजीव नगर में एसआईआर मतदाता सूची जन-जागरूकता अभियान आयोजित।

वार्ड 11 व 12 के अंतर्गत 8 केंद्रों पर चला अभियान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केशवपुरी-राजीव नगर क्षेत्र में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मतदाता सूची को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड नंबर 11 व 12 के अंतर्गत कुल 08 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना, सूची में दर्ज गलतियों को ठीक करना तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।

वार्ड नंबर 11 के सभासद अमित कुमार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य करे, ताकि मतदान के अधिकार से कोई भी वंचित न रह जाए। उन्होंने लोगों से समय रहते आवश्यक सुधार कराने की अपील की।

अधिकारी रजनीश ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची को सही और पूर्ण बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने, हटाने अथवा विवरण में सुधार से संबंधित सभी प्रपत्र केंद्रों पर उपलब्ध हैं और आंगनवाड़ी कर्मचारी आमजन को पूरी प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक किया। स्थानीय नागरिकों ने अभियान को उपयोगी बताते हुए प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर सीमा, रश्मि गोयल, लक्ष्मी परमजीत कौर काफी आंगनबाड़ी कार्यकृतिया मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button