एनसीसी कैडेटो ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर विद्यालय परिसर में किया औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण
डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
हरेला पर्व के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटो ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा की वरीयता सूची में 25 व स्थान प्राप्त करने वाली माही को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेटो ने आंवला, शहतूत, सहजन के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पर्यावरण सचेतक एम के अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हरेला हमारी लोक संस्कृति का पर्व है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी को पेड़ पौधों के माध्यम से स्वच्छ रखना है। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश काला, अश्वनी गुप्ता ने बताया कि हरेला पर्व से शुरू हुआ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में शिक्षक सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, दीपक पाल के अलावा हर्षित पाल, रवि कुमार, कृष्णा श्रीवास्तव, वरदान थापा, आशु आदि एनसीसी कैडेट मौजूद थे।



