Blog

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में एस सी कोचिंग सेंटर की प्रतियोगिता परीक्षा की कक्षाओं का संचालन वर्चुअल मॉड पर शीतकालीन अवकाश में भी जारी ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
छात्र छात्राओं के अनुरोध पर इन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है । कोचिंग समन्वयक डॉ राखी पंचोला ने बताया कि इन कक्षाओं में सिविल सेवा, समूह ग, बैंकिंग, नेट/जे आर एफ एव यूके पुलिस से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है ।प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने अध्ययनरत छात्र / छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि विधार्थी जीवन अनवरत प्रयास का समय हे और यदि ये प्रयास अवकाश में भी जारी हे तो लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी । महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष श्री अमित ने सभी छात्र छात्राओं से इन कक्षाओं से जुड़ने की अपील की है।महाविद्यालय में ये कक्षाएँ अग्रणी कोचिंग संस्थान एवं बाह्य विशेषज्ञों के माध्यम से जारी हे । कार्यालय सहायक कुमारी सपना दताल इन कक्षाओं के क्रियान्वयन को संकलित करेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button