जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।
शिविर में छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्प लाइन ,नशा मुक्ति हेल्प लाइन,नालसा हेल्प लाइन की दी जानकारियां।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में एवं सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ डोईवाला की अध्यक्षता में एक विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करके किया।

इस अवसर पर स्थानीय संकल्प संस्था के निदेशक श्री असवाल व उनकी टीम ने भी विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन से संबंधित योजनाओं और समाज में इसके प्रति जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ ने अपने संबोधन में अनेक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध, एनडीपीएस अधिनियम, सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा कानूनी जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में पुनः ऐसे अवसरों पर आने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम आयोजन में श्रीमती राखी पंचोला मैडम का विशेष योगदान रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने रुचिपूर्वक कानूनी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र और छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रो एन डी शुक्ल, डॉ अनुराग भंडारी ने अपना सहयोग प्रदान किया। राजनीति विज्ञान के पी जी छात्र पवन बिंजोला, संगीता, साक्षी, स्वाति आदि ने सहयोग प्रदान किया।



