गन्ना विकास समिति की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी ओमवती।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। शनिवार को गन्ना विकास समिति डोईवाला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर ओमवती और उपाध्यक्ष पद पर हरभजन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
निर्विरोध बनने के बाद ओमवती पहली महिला बनी है जो गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज़ हुई है। गन्ना समिति का अध्यक्ष पद महिला आरक्षित था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवती ने कहा कि गन्ना विकास और गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को दवा, कीटनाशक और बकाया भुगतान दिलाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी। पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा की महिला अध्यक्ष बनने से विकास में गति आएगी और गन्ना राजनीति में अब महिलाएं भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगी।
निर्वाचन अधिकारी सोनम गुप्ता ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति लि० डोईवाला की प्रबंध समिति की सभापति ओमवती और उप सभापति पद पर हरभजन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
____
गन्ना विकास समिति डोईवाला की प्रबंध समिति सदस्य की कुल ग्यारह सीटों में से 06 निर्विरोध और एक सीट खाली रह जाने के बाद बीते शुक्रवार को शेष चार सीटों पर चुनाव हुए थे। इन दस सीटों में से आठ पर कांग्रेस समर्थित और दो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए। बता दे कि गन्ना विकास समिति डोईवाला में लंबे समय से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। इस मौके पर पाक के प्रबंधक मनोज नौटियाल, अशोक पाल, अब्दुल रज्जाक, मकसूद हसन, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा, मोंटी आदि ने पदाधिकारी का फूल माला से स्वागत किया।
Verma doi