Blog

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सीता स्वयंवर का हुआ भव्य मंचन। (रामलीला के दूसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद और अहिल्या उद्धार की लीला ने दर्शकों का मन मोहा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नवयुवक रामलीला समिति जौलीग्रांट की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दून गंगा रोटरी क्लब छिद्दरवाला के अध्यक्ष पूरनचंद रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट की रामलीला देहरादून की प्रसिद्ध रामलीलाओं में से एक है। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

धनुष यज्ञ के मंचन में दिखाया गया कि राजा जनक ने शर्त रखी थी कि जो भी राजा भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में अनेक देशों के राजा पहुंचे। रावण का बाणासुर के साथ संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा। कई राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से प्रभु राम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान क्लब के सदस्य बृजेश बिश्नोई, हितेंद्र सैनी, केके थापा, राजवीर रावत, विजेन कृशाली, समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक मनोज नौटियाल, सचिव अशोक धीमान, मंच निर्देशक सुरेश चंद, संदीप कांचा, राकेश शर्मा, सुभाष चंद्र पाल, शेर सिंह चौधरी और संदीप कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button