Blog
डोईवाला के प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के द्वारा महेश चंद गुप्ता प्रधानाचार्य हर ज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला को उनके सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य एवं उनके अनुभव के आधार पर उनका चयन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि के रूप में किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी द्वारा दशमेश प्लाजा फरीदाबाद सेक्टर 20 मैं डॉ महेश चंद गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरेट का प्रमाण पत्र मोमेंटो मेडल दिया गया इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।



