Blog

डोईवाला में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, बिचली जॉली और राजीव नगर में शुरू हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिक स्तर पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं। नेगी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका डोईवाला क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिचली जॉली और राजीव नगर में दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उद्घाटन अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि हर नागरिक तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने बताया कि दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एमबीबीएस चिकित्सक सहित आवश्यक स्वास्थ्य स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यहां सामान्य रोगों के उपचार के साथ जांच, परामर्श और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। उपचार के लिए मरीजों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और इन केंद्रों का नियमित रूप से लाभ उठाएं, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
कार्यक्रम में सभासद अमित कुमार, राकेश डोभाल, अरुण सोलंकी, सभासद प्रतिनिधि अनुज कुमार, कर एवं राजस्व अधीक्षक रविंद्र सिंह पवार सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button