दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने थामा उत्तराखंड दल का दामन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भानियावाला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर बड़ा वाला ग्राम सभा के पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने उत्तराखंड क्रांति दल की कार्य शैली से प्रेरित होकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड क्रांति दल के विचारों व क्षेत्रीयता से प्रेरित होकर क्षेत्र के लोग दल की प्रार्थमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने मूल निवास को वर्तमान व पूर्व सरकारों पर उपेक्षा करने और हितों का दमन करने का आरोप लगाया साथ ही कहा के उत्तराखण्ड का विकास व राज्य स्थापना को मूल अवधारणा को केवल क्षेत्रीय दल ही पूरा कर सकता है। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संगठन मंत्री श्री सन्नी भट्ट उपस्थित थे। तथा जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल व नगर अध्यक्ष डोईवाला शैलेन्द्र सिंह गुसांईं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दल की रीति नीति व अगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही युवाओ को आगे आकर प्रदेश बचाने का आवाहन किया। तथा नये आये हुए साथियों के साथ संघठन के विस्तार पर चर्चा की। कार्यक्रम में शशि बंगवाल, उषा भट्ट, आशा रावत, दीपक सेमवाल, विप्पीन रावत,पवन बिजलवान,धर्म वीर सिंह गुसाईं विनय, राहुल पुंडीर, सुरेंद्र भण्डारी, कर्ण सिंह बर्थवाल उपस्थित रहें।



