Blog

ऋषिकेश में रह रहे विस्थापितों को मिले भूमिधरी का अधिकार। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुसवा नदी में पुल निर्माण में हो रही लेट लतीफी की शिकायत मुख्यमंत्री से की।

खबर को सुनें

डोईवाला 10 मई (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष तड़ियाल ने बताया कि टिहरी बांध के निर्माण हेतु टिहरी एवं टिहरी के निकट कई गांव को विस्थापन कर कुछ परिवार को हरिद्वार डोईवाला (भानियावाला) और ऋषिकेश मे विस्थापित किया था। हरिद्वार और भानियावाला के विस्थापितों को तो भूमिधरी का अधिकार मिल गया है लेकिन जिन परिवारों का विस्थापन ऋषिकेश स्थित आम बाग,निर्मल बाग एवं श्यामपुर मे किया गया था उनको आज तक भूमि दरी का अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है। समिति का गठन करके ऋषिकेश में रह रहे विस्थापितों को भूमि धरी का अधिकार दिलाया जाए। कहा कि सुसवा नदी पर सत्तीवाला और बुल्लावाला गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य का भूमि पूजन अक्टूबर 2024 में हुआ था। जिसका निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में पूरा किया जाना है। इस परियोजना पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया। बरसात के मौसम में किसानो, विद्यार्थियों, कर्मचारीयों, ग्रामीणों और आपातकालीन सेवा को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुल निर्माण परियोजना पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है जिससे आम जनता को राहत मिल सके और और क्षेत्र को समग्र और समुचित विकास हो सके।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button