Blog

दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं ने बिखेरा मां दुर्गा का रूप।

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने चरण पखार कर कराया भोग, दिए उपहार।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का भव्य पूजन संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कन्याओं को माता का रूप मानकर चुनरी ओढ़ाई गई और उन्हें सम्मानपूर्वक आसन पर बिठाया गया।
भक्तों ने कन्याओं का विशेष भोजन कराया और फल, मिठाई व उपहार भेंट किए। समाजसेवी संस्थाओं और मंदिर समितियों द्वारा भी नगर और गांवों में भव्य कन्या पूजन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिरों और घरों में कन्याओं के पूजन की छटा बिखरी रही।
श्रद्धालु अनीता गुप्ता और विमला वर्मा ने कहा कि कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button