Blog

वन विभाग ने सेवा पर्व’ के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का किया रोपण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वन विभाग लच्छीवाल रेंज द्वारा ‘सेवा पर्व’ के उपलक्ष्य में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम डोईवाला में सीपेट के नजदीक आयोजित किया गया, जहाँ पर डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला तथा ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए पौधे लगाए।
इस अवसर पर, वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला रेंज मेघावी कीर्ति ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पहल का संपूर्ण विश्व पर अहम छाप रहेगी। “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत सबसे अहम सेवा वनों की ही है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं जोकि आज के समय की संवेदनशीलता के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ‘सेवा पर्व’ के इस विशेष अवसर पर, हम समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना हैं।
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान ‘सेवा पर्व’ के तहत चलाए जा रहे विभिन्न जन-कल्याण कार्यक्रमों का हिस्सा है, जो समाज के प्रति सेवा भाव को समर्पित हैं। वन विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि प्रदेश को हरा-भरा और स्वस्थ बनाया जा सके।
इस मौके पर रोपण किए गए पौधों में आंवला, कंजू तथा शीशम की प्रजातियां शामिल हैं, जिन्हें उनकी पर्यावरणीय और औषधीय उपयोगिता के कारण चुना गया। वन विभाग ने इन पौधों की देखभाल और उनके विकास को सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, सुनील बर्मन भारत भूषण कौशल आदि वन कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button