Blog

नगर से गांव तक गूंजे बजरंगबली के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, (रेलवे रोड, मिल रोड व शक्ति भवन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महिलाओं के भजन-कीर्तन से बना भक्तिमय माहौल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर एवं ग्रामीण में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। रेलवे रोड हनुमान मंदिर, मिल रोड हनुमान मंदिर तथा शक्ति भवन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसरों को फूल-मालाओं व आकर्षक सजावट से संवारा गया, वहीं बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड और विशेष आरती का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। मंजीरों और ढोलक की थाप पर गाए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजकों और स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभाली गईं।
शाम के समय विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान जन्मोत्सव को आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं।
इस दौरान पंकज शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राकेश महावर, प्रशांत गुप्ता, सोनू गोयल, संजय गुप्ता, रवि प्रजापति, सुशील जायसवाल, अन्नू मित्तल, ईश्वर अग्रवाल, विक्रांत जिंदल, राकेश गुप्ता, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, वासु गुप्ता,सप्पी जिंदल, परवीन गुप्ता, मोहित उनियाल, रमेश वासन, आदित्य जोहर, राजवीर खत्री, गौरव अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, गगन नारंग, इंद्रेश अरोड़ा, ललित सिंघल,सुबोध जिंदल, विनय जिंदल प्रतीक अरोड़ा, बॉबी शर्मा के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button