Blog

नांगल ज्वालापुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित।

सरकार और विभागीय अधिकारियों ने जनता से किया संवाद ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नांगल ज्वालापुर में सरकार की और से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनता अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंची। शिविर में वन, पर्यटन, ग्राम विकास विभागीय अधिकारिओ ने जनता ने स्ट्रीट लाइट, सिंचाई की नहरें कूड़ा निस्तारण आदि की समस्याओं से अवगत कराया।

पर्यटन विभाग से पहुंचे नोडल अधिकारी हीरालाल ने जनता की समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएगी और किसी भी मामले में विलंब नहीं होने दिया जाएगा।
राज्य मंत्री करन बोहरा ने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है और लोगों की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ग्राम प्रधान राखी देवी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
इस मौके पर पर्यटन विभाग के जयेंद्र पटवाल,पूर्व प्रधान उमेद बोरा, सुरेश वर्मा, सूरज, हेमलता बोरा, पुष्पा कन्याल और घनश्याम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button