Blog

डोईवाला में बसपा की जमीन मजबूत करने की कोशिशें तेज।

कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय कर चुनावी तैयारी को नई दिशा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने डोईवाला में अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट करने के उद्देश्य से बसपा ने यहां विशेष बैठक आयोजित की।

बैठक के मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी का फोकस इस बार “संगठन को दोबारा सक्रिय करना” और “गांव-गांव मौजूदगी मजबूत करना” है। उन्होंने कहा कि बसपा को जनता में भरोसा जगाने के लिए निरंतर जनसंपर्क जरूरी है।

देहरादून जिले के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने माना कि डोईवाला में बसपा की गतिविधियां कुछ वर्षों से धीमी थीं, लेकिन अब पार्टी इस क्षेत्र में नए सिरे से काम शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि “डोईवाला में बसपा की वापसी संभव है, बशर्ते बूथ स्तर तक टीम मजबूत हो।”

पूर्व सभासद एवं जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि स्थानीय मुद्दों—जैसे विकास कार्यों की सुस्ती और अपेक्षित सुविधाओं की कमी—को लेकर जनता में नाराजगी है और बसपा इसी नाराजगी को सकारात्मक समर्थन में बदलने की कोशिश कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि संगठन का पुनर्गठन तेजी से किया जा रहा है और नए कार्यकर्ताओं को भी टीम में जोड़ा जा रहा है।

बैठक में ओमपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, इतवार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button