डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार मे शाखा अध्यक्ष राजु लोट की अध्यक्षता में पर्यावरण मित्रो की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण मित्रो समस्याओ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला ने पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के समक्ष पर्यावरण मित्रो की समस्याओ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरण मित्रो की समस्याओ का शीघ्र समाधान करने आग्रह किया।
इस दौरान पर्यावरण मित्र वीरू गोडियाल ने कहा सरकारी कर्मचारियों से राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी कार्य लिया जाता हैं जिसका कोई अतिरिक्त वेतन नही दिया जाता। पर्यावरण मित्र शिवा टांक ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को कोई साप्ताहिक अवकाश नही दिया जाता जबकि कुछ नगर पालिकाओं मे आउट सोर्स कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। स्थाई कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें अपने बच्चों की शादी विवाह आदि आयोजन करने के लिए अपना पीएफ का पैसा नही दिया जाता जबकि प्रदेश मे सभी कर्मचारियों को यह सहूलियत दी जाति है। पर्यावरण मित्रो ने कहा कि उन्हें दिवाली पर बोनस दिया जाये । नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत ने कर्मचारियों की इन समस्याओ को ध्यानपूर्वक समझा और जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मोके पर नगर पालिका के मुख्य सुपरवाइजर सुरेन्द्र मचल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी श्री राजेश मंचल, शाखा अध्यक्ष राजु लोट, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ राजोरिया, चंद्रपाल चावरिया, विजेंद्र बागड़ी, राजेश कुमार, सीमा देवी, अंजना, रीना देवी, रेखा, उषादेवी,सुरेखा, आशा,रुपेश कुमार, नरेश कुमार, राहुल,सोमलाल, मोहन कुमार ,आदि मौजूद थे। Verma doi