
डोईवाला 27 अक्तूबर (राजेंद्र): नगर पालिका परिषद डोईवाला ने 10 स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाओं को संपूर्ण पालिका क्षेत्र में 10 सेक्टर बनाकर कूड़ा उठान यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेदारियां दे दी है। अक्टूबर में महिला समूह संबंधित सेक्टर में घर घर जाकर घरों की संख्या व कूड़ा निस्तारित करने संबंधी जानकारियां एकत्र कर रही है। नवंबर माह से सभी नगरवासी इन महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को ही यूजर चार्ज की धनराशि देंगे।
नगर पालिका डोईवाला ने महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छता वाहिनी नाम देकर कूड़ा उठान यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेदारी दी है। जो कार्य नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसी की तैयारी के लिए आवंटित सेक्टर में महिला समूह की महिलाएं घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। जिसमें किरायदारों का भी डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिससे नवंबर से यूजर चार्ज वसूली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
समूह की महिलाएं ऐसे घरों की जानकारी एकत्र कर रही है जो यूजर चार्ज नहीं देते थे और कूड़ा सड़क किनारे अथवा कूड़ेदान में फेंकते हैं। उन घरों के मकान मालिक को बताना होगा कि घर का कूड़ा कहां और किस तरह निस्तारित कर रहे हैं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 10 स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाओं को संपूर्ण पालिका क्षेत्र में 10 सेक्टर बनाकर कूड़ा उठान यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेदारियां दे दी गई है। नवंबर माह से सभी नगरवासी इन महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को ही यूजर चार्ज की धनराशि देंगे। इस कार्य से पालिका को यूजर चार्ज में वृद्धि होने की संभावना है। यूजर चार्ज में आई धनराशि का 25 प्रतिशत इन महिला समूह की महिलाओं को मिलेगा। इससे महिला समूह की महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।
संध्या भागीरथी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष कोमल देवी ने बताया कि नगर पालिका परिषद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है, महिलाओं के इस स्वच्छता सर्वे के कार्य से पालिका क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वे में पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
नारी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रीता नेगी, समूह की अध्यक्ष कोमल देवी, शशि, सरस्वती, सुषमा, सुदेश, पूनम, सुनीता, अंजू आदि शामिल है। verma doi