डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आईडीबीआई बैंक द्वारा अपने सीएसआर फंड से पब्लिक इंटर कॉलेज को तीन कंप्यूटर और एक प्रोजेक्टर दिया गया। विद्यालय ने कार्यक्रम के माध्यम से बैंक का आभार व्यक्त करते हुए इसे छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। Oplus_16908288 गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से बैंक ने जो सहायता कंप्यूटर एवं प्रोजेक्टर के रूप में दी है इसका फायदा यहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा। आईडीबीआई बैंक के ब्रांच हेड संदीप बालियान ने कहा कि बैंक हर जरूरतमंद के लिए उपलब्ध है सीएसआर फंड वास्तविक आवश्यकताओं के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि बैंक ने कंप्यूटर एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से जो सहायता विद्यालय को दी है, इसका लाभ यहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जिसके लिए विद्यालय और प्रबंध समिति बैंक का आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के उपप्रबंधक अब्दुल रज्जाक कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह बैंक अधिकारी वरुण प्रताप वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, चारू वर्मा,सुशील सैनी मुख्य रूप से मौजूद थे। इससे पूर्व अतिथियों ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेटो ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।