Blog

बसंत पंचमी पर नगर कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधानसभा चुनाव में संगठन को मिली नई मजबूती।

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और 2027 का चुनाव बदलाव का आधार बनेगा। बिष्ट

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। हवन-पूजन के साथ हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे संगठनात्मक मजबूती का संदेश गया।

नगर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही 2027 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को अभी से सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और 2027 का चुनाव बदलाव का आधार बनेगा। कांग्रेस जनसमर्थन के बल पर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार बनाएगी।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करेगा।
2027 के चुनाव में युवा और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय संगठन की गतिविधियों का मजबूत आधार बनेगा।
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि बसंत पंचमी पर कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को समर्थन देगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, अश्वनी कुमार, सागर मनवाल, हेमा पुरोहित, सुनील प्रधान, लक्ष्मण बिष्ट, मनोज नौटियाल, राहुल खरोला, संजीव भट्ट, ताजबर सिंह नेगी, शार्दुल नेगी, अमित सैनी, प्रवीण सैनी, बालेंद्र सजवान, कीर्ति नेगी, चंद्रप्रकाश, मनोज नेगी, आशीष, शैलेन्द्र नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button