डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर निकाय चुनाव में नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सैनी और भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में संजीव सैनी और मोहन सिंह चौहान को मनाने में जिम्मा सौपा। Oplus_131072
वीरवार को नाम वापसी के दिन संजीव सैनी और मोहन सिंह चौहान ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब भाजपा का कोई भी बागी चुनावी मैदान में नहीं है। भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी नगर निकाय चुनाव में रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। बुधवार को जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने अपनी सूझबूझ से वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। संजीव सैनी ने अपनी बातों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के समक्ष रखी गई! सभी बड़े-बड़े नेताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी की बातों का संज्ञान लिया! प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि संजीव सैनी लगभग चार दशकों से भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। उनकी सभी बातें अपनी जगह ठीक है भारतीय जनता पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है। संजीव सैनी ने कहा कि भाजपा में सभी वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं का सहयोग है। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर नाम वापसी समय के अनुसार तहसील में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है और भाजपा के अध्यक्ष पर प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी के लिए चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,भाजपा मंडल अध्यक्षएवं भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, सुरेशसैनी, मनिंदर सिंह उमानंद बहुगुणा दिगंबर नेगी, नितिन बर्थवाल, विनीत लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। verma doi